महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कंप्यूटर विज्ञान विभाग के 23 विद्यार्थियों का चयन साॅफ्टवेयर कंपनी में हुआ है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने चयन प्रक्रिया में शामिल विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें प्री-प्लेसमेंट सत्र, ऑनलाइन योग्यता परीक्षा, समूह चर्चा के बाद विद्यार्थियों का चयन हुआ। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। विभागाध्यक्ष डॉ. विजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और विश्वविद्यालय के कुलपति के दूरदर्शी नेतृत्व एवं विभाग के गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। स्वागत प्लेसमेंट सेल की समन्वयक प्रो. शेफाली ठकराल ने किया। इस दौरान अंबुज कुमार मिश्र, जीसी वर्मा, सत्यम तिवारी, इशिता खरे, प्रगति सिंह, आशीष कुमार सिंह, रवि प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।