एयर फोर्स के जवान शिवपाल ने शिक्षा के साथ अपनी मेहनत के बल पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। साउथ एशियन गेम्स नेपाल काठमांडू में 84 मीटर व एशियन चैंपियनशिप में 86.48 मीटर भाला फेंककर सेकेंड सिल्वर मेडल हासिल कर चुके हैं।
हिंगुतरगढ़ निवासी पीएसी के जवान रामाश्रय सिंह के बड़े पुत्र शिवपाल वर्ष 2018 में एशियन गेम्स, वर्ष 2019 में नेशनल फेडरेशन कप सहित ओपेन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं। मंगलवार को 24 वर्षीय शिवपाल ने 85.47 मीटर दूर भाला फेंक कर टोक्यो ओलंपिक पहुंचे हैं। दूसरे नंबर पर फिनलैंड के टोनी रहे, जिन्होंने 80.14 मीटर दूर भाला फेंका।