फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रविदास जयंती पर पीएम मोदी के गढ़ में प्रियंका, दिल्ली चुनाव पर बोलीं- रिजल्ट देखेंगे

Sun, 09 Feb 2020 02:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

संत रविदास की 643 वीं जयंती में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को वाराणसी पहुंचीं। यहां पहुंचते ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोर-शोर से स्वागत किया। काशी पहुंच कर प्रियंका सीधे सीरगोवर्धनपुर में स्थित मंदिर पहुंचीं और भगवान का दर्शन किया। इसके बाद वह संत रविदास की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुईं।

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि रिजल्ट देखेंगे। बता दें कि दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल में कांग्रेस की स्थिति पहले से भी खराब हुई है।

इससे पहले शनिवार को पुलिस प्रशासन ने प्रियंका के आगमन के बाबत मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया था। देर शाम को कांग्रेस नेताओं ने भी मंदिर प्रबंधन से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली थी। मंदिर में पूजा और जयंती कार्यक्रम के बाद प्रियंका संत निरंजन दास से मुलाकात करेंगी और फिर लंगर भी चखेंगी।
विज्ञापन


प्रियंका ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक एकता, बंधुत्व, भाईचारे और श्रम की महत्ता का संदेश दिया था। आज हम सभी के लिए गुरु रविदास की वाणी और विचार अनुकरणीय हैं। ताकि हम एक बेहतर समतामूलक समाज बना सकें। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका की बहुत दिनों से इच्छा थी कि वे संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मस्थली सीर में मत्था टेकें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें