फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवाओं के स्टार्टअप सपनों पर प्राइवेट का रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में युवाओं के स्टार्टअप की विभिन्न योजनाओं से फंड उपलब्ध कराने में निजी बैंक फिसड्डी साबित हो रहे हैं। जिले के सैकड़ों युवा उद्यमी बनने का सपना संजोए बैठे हैं, लेकिन निजी बैंक उनके सपनों पर पानी फेर दे रहे हैं। एलडीएम कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से शुरू हुए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में जिले के 6 प्रमुख राष्ट्रीयकृत बैंकों से 1589 लोगों को लाभ दिया गया है। वहीं योजना को आगे बढ़ाने में प्राइवेट बैंकों का योगदान न के बराबर है। जिले के 5 प्रमुख प्राइवेट बैंकों में केवल एचडीएफसी बैंक से 37 लोगों को योजना का लाभ दिया गया है। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई, आईडीएफसी और कोटक महिंद्रा बैंक से एक भी युवा को लोन नहीं दिया गया है। इन बैंकों में आए आवेदन लंबित ही रह गए। इन बैंकों ने युवाओं के आवेदन को अधर में लटकाए रखा। उद्योग विभाग के उपायुक्त अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उद्योग विभाग के ओर से आवेदनों की जांच करके बैंक को भेज दिया जाता है। याेजना के तहत युवाओं को रोजगार और उद्यम के लिए 5 लाख तक का लोन बिना गारंटी दिया जा रहा है। 21 से 40 वर्ष तक के लोगों को इस योजना में आवेदन करना होता है। इसके अंतर्गत 50 हजार की सब्सिडी भी सरकार दे रही है।
विज्ञापन







सरकार की योजनाओं में राष्ट्रीयकृत बैंकों का प्रमुख योगदान है। प्राइवेट बैंकों के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। वहां से जो भी आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा। - अविनाश अग्रवाल, एलडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें