फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे जेलकर्मियों ने पीटा है', प्रधान मजिस्ट्रेट के सामने बंदी ने उतारे कपड़े, दिखाई चोट; अधीक्षक को नोटिस

Sun, 18 May 2025 04:56 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट ने इस मामले में जिला जेल अधीक्षक को नोटिस जारी की है। साथ ही बंदी के मेडिकल मुआयना के लिए भी निर्देशित किए हैं। बंदी पर हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल अधीक्षक को नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के आरोप में जिला कारागार में बंद एक बंदी को जेलकर्मियों ने बेरहमी से पीटा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शनिवार को हुई पेशी के दौरान बंदी ने कपड़े उतार कर कमर और पीठ पर चोट के निशान गाजीपुर के किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट को दिखाए। इस पर प्रधान मजिस्ट्रेट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए जिला जेल के अधीक्षक को नोटिस जारी किया।

विज्ञापन


उन्होंने आदेश दिया कि बंदी का मेडिकल मुआयना जिला जेल के अलावा बाहर के सरकारी अस्पताल में भी कराया जाए। साथ ही दोनों मेडिकल रिपोर्ट को 19 मई तक पेश किया जाए। आदेश के क्रम में शाम के समय जेलकर्मी बंदी को जिला अस्पताल ले गए और मेडिकल मुआयना कराया।

गाजीपुर के कोतवाली थाने में वर्ष 2021 में दर्ज हत्या और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित मुकदमे का आरोपी जिला जेल में बंद है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी के दौरान बंदी ने गाजीपुर के किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान मजिस्ट्रेट को बताया कि जिला जेल में उसे प्रताड़ित किया जाता है। उसने अपना शर्ट उतार कर कमर और पीठ की चोट दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान मजिस्ट्रेट ने जारी नोटिस में कहा है कि बंदी के मेडिकल मुआयने की रिपोर्ट के साथ ही उसकी चोट की फोटो भी अविलंब गाजीपुर के किशोर न्याय बोर्ड को भेजी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होगी।

बोले अधिकारी
प्रकरण के संबंध में जिला जेल के अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की जाएगी। मारपीट में यदि कोई जेलकर्मी दोषी पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - राजेश श्रीवास्तव, डीआईजी कारागार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें