फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके शासन में हत्याएं हो रहीं और आप दोष कांग्रेस को दे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आपके शासन में हत्याएं हो रही हैं और आप 1955 की कांग्रेस सरकार को दोष दे रहे हैं, मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तो आप हैं न...। मिर्जापुर की नरायनपुर पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए यह बातें कहीं। प्रियंका ने कहा कि हद होती है, ऐसे हादसों को रोकने की बजाय मुख्यमंत्री दूसरे की जिम्मेदारी और दोष गिना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में रोजाना हत्याएं हो रही हैं, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और शासन-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सोनभद्र के उभ्भा की घटना की नींव 1955 में ही पड़ गई थी, तब कांग्रेस की सरकार थी। सीएम योगी की इस बात का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि हद होती है, अपने शासन-प्रशासन की कमियों पर ध्यान न देकर आप कब तक दूसरे का दोष गिनाएंगे। प्रियंका ने कहा कि अभी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में एक बच्चे से मिली, वह मेरे बेेटे की उम्र का और उसके जैसा है। उसके पैर में गोली मारी गई है, उत्तर प्रदेश में यह कैसा जंगलराज है। पुलिस, प्रशासन और कानून आखिरकार क्या कर रहे हैं। इस बीच धरने के दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेताओं को प्रियंका बार-बार समझाते हुए शांत करा रही थीं। उनका कहना था कि हमें यहां शांतिपूर्वक बैठना है और किसी भी प्रकार का शोरगुल नहीं करना है।
ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में प्रियंका और सोनभद्र
हैशटैग प्रियंका गांधी, सोनभद्र और यूपी में जंगलराज शुक्रवार को दोपहर से शाम तक ट्विटर के टॉप 10 ट्रेंड्स में शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने एक-दूसरे की राजनीति पर निशाना साधते हुए हजारों ट्वीट किए। कुछ ऐसा ही माहौल फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर भी रहा। इस दौरान प्रियंका को देखने के लिए नरायनपुर और चुनार में लोगों की अच्छीखासी भीड़ उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें