फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : प्रधानाचार्य की हत्या का हुआ खुलासा, 7 लाख रुपये में सुपारी दे कर प्राचार्य ने कराया कत्ल

Thu, 11 Apr 2019 04:36 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 30 मार्च को ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर एक प्रधानाचार्य की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गुरुवार को प्रधानाचार्य के हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। प्रधानाचार्य की हत्या कराने के लिए एक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने 7 लाख रुपये में सुपारी दी थी। 

विज्ञापन


राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव की हत्यारोपियों को पकड़ गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली में एसपी सलमान ताज पाटिल ने खुलासा करते हुए बताया कि संस्कृत महाविद्यालय और आदर्श इंटर कॉलेज का प्रबंधन केदार उपाध्याय द्वारा किया जाता है जिसमें संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य जटाशंकर देव पांडे हैं। वहीं, आदर्श इंटर कॉलेज के प्राचार्य सुरेश यादव थे।

सुरेश ने जटाशंकर देव के खिलाफ कई बार पैरवी की थी। जिससे जटाशंकर देव पर कई मुकदमे रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज हो गए थे। इसी बात से परेशान होकर जटाशंकर ने अपने रिश्तेदार एक महिला से इस बात का जिक्र किया। जटाशंकर की रिश्तेदार महिला ने बताया कि पैसे लेकर उसका एक परिचित हत्या करता है।
विज्ञापन


इस पर जाटाशंकर तैसार हो गए। महिला के कहने पर लक्ष्मण और उसके भाई राम ने सुरेश यादव की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद हत्यारोपी सुरेश यादव पर नजर रखने लगे। फिर मौका देखकर 30 मार्च को सुरेश यादव को मौत के घाट उतार दिया। लक्ष्मण ने जटाशंकर से 7 लाख रुपये की सुपारी मांगी थी, जिसमें से जटाशंकर ने 4 लाख रुपए घटना के बहुत पहले ही लक्ष्मण को दे दिए थे।

इस हत्याकांड में पकड़े गए हैं सात आरोपी

इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी राबर्टसगंज थाना क्षेत्र हर्षनगर निवासी जटाशंकर देव पांडेय, गोरडीह गांव के निवासी संदीप उर्फ पाली, श्यामबाबू, लक्ष्मण शर्मा, पुसौली गांव निवासी कुंदन सोनकर, सहिजन खुर्द निवासी काजु शर्मा और मुठेर गांव निवासी विद्यावती पत्नी विजयशंकर चौबे हैं।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला

सुरेश यादव (62) सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव में एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल थें। सुरेश मूल रुप से वाराणसी के सारनाथ के रहने वाले थे। रोज सुबह चार बजे सुरेश अपने साथियों के साथ टहलने जाते थे। शनिवार को गाय को चारा पानी देने के कराण उन्हें घर से निकलने में देरी हुई। इसलिए सुरेश शनिवार को अकेले ही टहलने चले गए। 

इसी दौरान सुबह 5:34 बजे बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद सुरेश को ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दी। इसके बाद बदमाश घटनास्थल पर ही तमंचा और कारतूस छोड़कर भाग गए। सुरेश यादव शिक्षक एमएलसी चेतनारायण सिंह के सोनभद्र जिले के प्रतिनिधि थे और सितंबर 2018 में उन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें