फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिनी दौरे पर ये करेंगे पीएम मोदी

Wed, 13 Sep 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 सितंबर के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दो दिनी दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी और प्रशासन दोनों स्तरों पर रूपरेखा तय की जा रही है। जल्द ही इसकी सूची प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन


वहां से फाइनल कार्यक्रम जारी होगा। अब तक जो तैयारी है, उस हिसाब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन-पूजन के साथ ही रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में जा सकते हैं। गंगा आरती में भी उनके शामिल होने की संभावना है।

प्रशासन और भाजपा सूत्रों के मुताबिक दो दिनी दौरे में प्रधानमंत्री 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और छह का शिलान्यास करेंगे। 22 सितंबर को यहां आने के बाद डीरेका में रात्रि प्रवास करेंगे।
विज्ञापन


23 को डीरेका परिसर में जनसभा के आयोजन की भी रूपरेखा बनाई जा रही है ताकि प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद कर सकें। हालांकि अभी सिर्फ कार्यक्रमों का खाका खींचा जा रहा है।

पार्टी स्तर पर और प्रशासन स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर उसे प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा। उस आधार पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कार्यक्रमों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि दो-तीन में कार्यक्रमों की सूची फाइनल हो जाएगी। 
 
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर होगी अनोखी पहल

पीएम मोदी जन्मदिन - फोटो : self
काशी में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्मदिन का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत एक दिन पहले 16 सितंबर से ही हो जाएगी। जन्मदिन समारोह स्वच्छता को समर्पित होगा।

इस खास मौके पर पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी हर विधानसभा क्षेत्र से 20-20 सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे। वहां बच्चों में कॉपी, पेंसिल और मिठाइयां वितरित की जाएंगी।

पीएम के जन्मदिन से शुरू होने वाला पार्टी का स्वच्छता अभियान दो अक्तूबर तक जारी रहेगा लेकिन जिन-जिन विद्यालयों को गोद लिया जाएगा, वहां स्वच्छता और जागरूकता की मुहिम वर्ष पर्यंत चलेगी। इसकी जिम्मेदारी पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता संभालेंगे।

स्कूली बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाएगा। उनके साथ मिलकर साफ-सफाई की जाएगी। बच्चों के पठन-पाठन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं में सहयोग किया जाएगा। स्वच्छता के आह्वान वाले पीएम के संदेशाें की वॉल राइटिंग कराई जाएगी। तख्ती-बैनर के जरिए भी उन्हें प्रदर्शित किया जाएगा।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक 17 सितंबर को सुबह आठ से 10 बजे तक शहर के प्रमुख 1000 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। शाम को प्रमुख चौराहों और गंगा घाटों को सजाया जाएगा। दीप जलाए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें