फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विंध्यवासिनी मंदिर में अंदर से मेन गेट तक साथी को पीटते हुए ले गया पुरोहित, काॅलर पकड़कर जमीन पर पटका

Thu, 30 Jul 2026 10:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में दर्शन कराने को लेकर दो पुरोहितों के बीच मारपीट हो गई। विवाद थाने तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। घटना के दौरान श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी रही। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद मारपीट होने से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे।
विज्ञापन
वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में गुरुवार सुबह दो पुरोहितों के बीच हुए विवाद ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। दर्शन कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पुरोहित की मंदिर परिसर से परिक्रमा पथ होते हुए मुख्य द्वार तक पिटाई की। घटना के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन प्रभावी हस्तक्षेप नहीं कर सके। बाद में मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुरोहित अजय दुबे किसी श्रद्धालु को गर्भगृह में दर्शन करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पुरोहित अमन गिरी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों जब गर्भगृह से बाहर निकले तो विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्रारंभिक झड़प के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों के समर्थक भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद फिर से मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि अमन गिरी की मंदिर परिसर से लेकर परिक्रमा पथ और मुख्य द्वार तक पिटाई की गई। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मंदिर की व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

मारपीट में घायल अमन गिरी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई, जिसके बाद आपसी सहमति से विवाद का निपटारा कर लिया गया। हालांकि घटना ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि दर्शन कराने के दौरान हटाने की बात को लेकर दोनों पुरोहितों में विवाद हुआ था। अजय दुबे एक वीआईपी श्रद्धालु को दर्शन करा रहे थे, इसी दौरान अमन गिरी से कहासुनी हो गई। अमन गिरी ने तहरीर दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें