पिता ने भी रामायण पर लिखी किताब
शाक्य का बचपन से ही रामायण से नाता रहा है। चूंकि पिता ने भी बच्चों के लिए रामायण पर किताब लिखी थी। शाक्य को वहीं से प्रेरणा मिली। जब काशी आए तो यहां रामनगर की रामलीला ने उन्हें काफी प्रभावित किया। 2022 में पिता की मृत्यु के बाद अब वह पिता के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं, जापान में आई एनिमेटेड फिल्म द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा ने भी उन्हें बेहद प्रभावित किया। जापानी एनिमेशन फिल्म रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा से प्रभावित होकर ही उन्होंने कॉमिक बुक दो सप्ताह में बना दी।
श्रीलंका में रामायण से जुड़ी हैं 50 से ज्यादा साइट
शाक्य ने बताया कि उन्होंने रामायण से जुड़ी कई चित्रकलाएं तैयार कीं। श्रीलंका में रामायण की कुल 50 से ज्यादा साइट हैं। अब तक 12 स्थलों की पेंटिंग बना चुके हैं। फिलहाल अभी वह विज्ञापन के क्षेत्र में फ्रीलांसिंग कर रहे हैं। उन्होंने श्रीलंकन एयरलाइंस के लिए कई काम किए हैं। श्रीलंकन एयरलाइंस के लिए उन्होंने रामायण पर आधारित चित्रकारी की है। रामायण से जुड़े साइट के बैक ग्राउंड की सामान्य फोटो देखकर उसे कलात्मक रूप देकर तैयार किया है। अशोक वाटिका, राम-रावण युद्ध भुमि, रावण की गुफा आदि की तस्वीरों को विजुअलाइज करके कई पेंटिंग बनाई है।