फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी की बेटी खुशी कपूर ने श्रीलंका में बढ़ाया देश का गौरव

विज्ञापन
बाबतपुर काशी की बेटी खुशी कपूर ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 40वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ स
विज्ञापन
काशी की बेटी खुशी कपूर ने श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 40वीं इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ सीए स्टूडेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश और वाराणसी का नाम रोशन किया। रविवार को वाराणसी लौटने पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एसएएफए स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चयनित भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल खुशी को स्टूडेंट पैनल डिस्कशन में भारत की पैनलिस्ट के रूप में चुना गया था। श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और पाकिस्तान के छात्र प्रतिनिधियों के बीच उन्होंने सीए छात्रों के करियर, प्रोफेशनल ग्रोथ और दक्षिण एशिया के भविष्य पर अपने विचार रखे। पैनल चर्चा के दौरान खुशी ने काशी की प्राचीन ज्ञान परंपरा और वैश्विक पहचान का उल्लेख किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी से जुड़ाव और कौटिल्य की दूरदर्शी सोच का उदाहरण देते हुए युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। खुशी के पिता विशाल कपूर बीपीसीएल के चांद फिलिंग स्टेशन का संचालन करते हैं, जबकि मां ईशा कपूर वोमनिया बाई ईशा कपूर की संचालिका हैं। छोटी बहन जान्हवी भी उनके सफर में सहयोग और प्रेरणा का स्रोत रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें