फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल में एक ही विद्यालय के आठ खिलाड़ी

विज्ञापन
प्रदेशीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
70वीं माध्यमिक स्कूली खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक ही विद्यालय के आठ खिलाड़ियों को यूपी टीम में जगह मिली । सभी आठ खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज के छात्र हैं। चयनित खिलाड़ी लालपुर मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। लालपुर में अंतरराष्ट्रीय कोच शम्सी रजा की देखरेख में खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं। प्रादेशिक प्रतियोगिता 31 अगस्त से 3 सितंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में वाराणसी के युवा फुटबॉलरों ने तकनीक, तालमेल, आक्रामकता और आत्मविश्वास का नमूना पेश किया। अब प्रदेश का यह चैंपियन दल राष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाने के लिए तैयार है। टीम के मो. औसफ अली खान, श्रेयांश यादव और अभिनव कुमार राय ने टीम को मजबूती दी, जबकि रुद्र प्रताप सिंह, शिवम यादव, मो. अफजाल और आशीष कुमार सिंह ने अपने खेल तकनीक से सभी को प्रभावित किया। कोच शम्सी रजा ने बताया कि लगातार जीत से वाराणसी के खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है। टीम ने अपनी कमियों पर काम किया है और नई दिल्ली में खिलाड़ी इससे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें