फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में परोसा जाएगा घरों में तैयार खाना

Sun, 03 Jan 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही ट्रेनों में बनारस की कचौड़ी-सब्जी और बाटी चोखा का भी आनंद यात्री ले सकेंगे। ट्रेनों में घरों का तैयार खाना परोसा जाएगा। आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) ने खानपान की नई व्यवस्था को लागू कराने के लिए प्रयास तेज कर दिया है।
विज्ञापन

 इसके लिए आईआरसीटीसी महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) से करार करने जा रहा है। इन समूहों द्वारा तैयार भोजन को ट्रेनों में परोसा जाएगा। ई-कैटरिंग के तहत बनारस समेत 45 रेलवे स्टेशनों पर पहले चरण में खानपान की नई व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
 इस योजना के तहत पैनल में शामिल स्वयं सहायता समूहों को उनके मेनू और मूल्यों के साथ ई-कैटरिंग वेबसाइटों पर प्रदर्शित किया जाएगा। यात्री स्वयं सहायता समूहों के द्वारा ऑफ र किये जाने वाले भोजन या खाद्य वस्तुओं का चयन कर ऑर्डर दे सकते हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों के सतत विकास में मदद मिलेगी और महिला सशक्तकरण को भी बल मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें आईआरसीटीसी बनारस सहित 45 स्टेशनों से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सुविधा प्रदान करती है। यह पैंट्री कार के बिना भी 1516 ट्रेनों के लिए भोजन उपलब्ध कराती है। विक्रेता के द्वारा भोजन सीधे यात्री की बर्थ पर डिलीवर किया जाता है।
ऐसे कर सकते है भोजन का ऑर्डर
ई-खानपान की सुविधा के तहत यात्री www.ecatering.irctc.co.in पर ऑनलाइन या 0120-2383892-99 पर फ ोन कर या टोल फ्र ी नंबर 1800-1034-139 पर अपने मनपसंद का भोजन आर्डर कर सकते हैं। यात्री अपने पीएनआर और सीट नंबर का ब्यौरा देते हुए 139 पर एसएमएस कर भी भोजन का आर्डर दे सकते हैं। अब बुकिंग के लिए मोबाइल एप ‘फूड ऑन ट्रैक’भी उपलब्ध है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें