वाराणसी। लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में 11 नवंबर को 25वें सार्वजनिक चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन होगा। अखिल भारतीय कायस्थ विचार मंच की ओर से आयोजित यह समारोह दोपहर दो बजे से शुरू होगा। रविवार को चेतगंज स्थित संस्था के कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक राजेश आजाद ने बताया कि मंच पिछले 24 वर्षों से लगातार यह आयोजन कर रहा है। इस वर्ष 25वां पूजनोत्सव होगा। संगठन के विस्तार के लिए इंद्र कुमार सक्सेना को प्रदेश सचिव और नवीन कुमार श्रीवास्तव को वाराणसी महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। प्रेसवार्ता में मधु श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, उत्कर्ष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद