फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 10 मोहल्लों में सजल नयनों से हुआ राम बरात का स्वागत, छतों से हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन
गोलघर मैदागिन से हल्की बारिश के बीच से जाती मणिकर्णिका घाट के राम लीला की शोभायात्रा। अमर उजाला - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
वाराणसी। श्री मणिकर्णिका रामलीला समिति की ओर से रविवार को 1.5 किमी में प्रभु श्रीराम की बरात निकाली गई। माथे पर चंदन का त्रिपुंड लगाए बरातियों के कंठ से फूटते हर-हर महादेव... और जय श्रीराम... के जयघोष से काशी की गलियां गूंज उठीं। इस दौरान महिलाओं ने घरों के ऊपर से पुष्पवर्षा की। बारिश से भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश की वजह से करीब 30 मिनट के स्थगन के बाद बरात निकाली गई।
विज्ञापन


शोभायात्रा का शुभारंभ मैदागिन स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज से हुआ। सजे-धजे घोड़े, ऊंट, दिव्य लाग विमान, बैंड-बाजे और पारंपरिक मुखौटा नृत्य करते कलाकारों के साथ जब बरात आगे बढ़ी तो काशीवासियों के नयन सजल हो उठे। मैदागिन, बुलानाला, नीचीबाग, आस भैरव चौक, कचौड़ी गली और ब्रह्मनाल सहित 10 मोहल्लों से होकर गुजरी इस बरात का मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ।

मणिकर्णिका द्वार पर जब प्रभु स्वरूप पहुंचे तो स्थानीय महिलाओं ने आरती उतारकर और नयनों में भक्ति का नेह भरकर बारात की अगवानी की। इसके उपरांत मणिकर्णिका घाट पर आचार्य रानी महाराज के निर्देशन में भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का विवाह वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। काशी की अनूठी लोक परंपरा के तहत महिलाओं ने मंगल गीत गाए। खिचड़ी खाने की रस्म के दौरान पारंपरिक गाली-गीत भी गूंजे। समारोह में प्रचार मंत्री विजय शंकर पांडे, सुशील कपूर, विभूति नारायण सिंह, शरित कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें