फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू: निकेश अरोड़ा होंगे मुख्य अतिथि,दस दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में होगा समारोह

Tue, 01 Nov 2022 05:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्वविद्यालय में इस बार के दीक्षांत समारोह में 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के मेधावियों को पदक दिया जाएगा। इसके साथ ही तीनों सत्र के विद्यार्थियों को उनके संकायों, संस्थानों में उपाधियां दी जाएंगी। बीएचयू के उपकुलसचिव शिक्षण डॉ. पुष्यमित्र त्रिवेदी की ओर से एक नवंबर को जारी आदेश में यह बताया गया है कि 10 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में सुबह दस बजे से दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन होगा।
विज्ञापन
निकेश अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में दस दिसंबर को होने वाले 102वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर समितियों के गठन के बाद अब मुख्य अतिथि के नाम पर भी मुहर लगा दी गई है। इस बार समारोह में आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्र और कैलिफोर्निया में पोलो ऑल्टो नेटवर्क के सीईओ

विज्ञापन

निकेश अरोड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। विश्वविद्यालय में इस बार के दीक्षांत समारोह में 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के मेधावियों को पदक दिया जाएगा। इसके साथ ही तीनों सत्र के विद्यार्थियों को उनके संकायों, संस्थानों में उपाधियां दी जाएंगी। बीएचयू के उपकुलसचिव शिक्षण डॉ. पुष्यमित्र त्रिवेदी की ओर से एक नवंबर को जारी आदेश में यह बताया गया है कि 10 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में सुबह दस बजे से दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन होगा। मुख्य समारोह के आयोजन के बाद संस्थान और संकायों में भी समारोह आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें