फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री का फेसबुक एकाउंट हैक: वियतनाम से साइबर अपराधियों का हाथ, 30 घंटे में हुआ रिकवर हुआ

Tue, 01 Nov 2022 03:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने बताया कि एकाउंट हैक हुआ था, जिसे रिकवर करा लिया गया। लखनऊ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
दया शंकर मिश्रा दयालु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के फेसबुक अकाउंट को वियतनाम में बैठे साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया।  लगभग 30 घंटे के  बाद फेसबुक एकाउंट रिकवर हुआ। योगी सरकार में मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार की अपराह्न 3 बजे हैक हुए एकाउंट को साइबर एक्सपर्ट और फेसबुक की टीम ने सोमवार की रात रिकवर किया। एकाउंट रिकवर होने के बाद राज्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर यह जानकारी साझा की। मंगलवार की सुबह उन्होंने लिखा कि नमस्कार, अपने अधिकारिक फेसबुक पेज पर पुन: नियंत्रण वापस पा लिया है। आप सभी को हुई असुविधा के लिए खेद है। तेजी से बदलती दुनिया और तकनीकी के अपने अलग खतरें हैं, जिसे बीते 24 घंटे में मैने बखूबी महसूस किया है। बरलहाल, महादेव और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद साथ हैं तो सब कुछ ठीक है।

विज्ञापन

राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने बताया कि एकाउंट हैक हुआ था, जिसे रिकवर करा लिया गया। लखनऊ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें