फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उन्नीस निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर गर्भवती महिलाएं करा सकेंगी निशुल्क जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की गर्भवती महिलाएं अब निजी केंद्रों पर पहुंचकर निशुल्क जांच करवा सकती हैं। इसके लिए जिले के 19 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का चयन किया गया है। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत इस सुविधा का लाभ मिलेगा। अब तक केवल एक ही निजी जांच केंद्र पर यह व्यवस्था थी, अब संख्या बढ़ने के बाद महिलाओं को बड़ी राहत होगी।
विज्ञापन

हर माह की 9 और 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को जरूरी सलाह देने के साथ ही जांच भी की जाती है। अब गर्भवती महिलाओं की जिले के निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर निशुल्क जांच हो सकेगी। सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ई-रूपी वाउचर के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया भी आसान होगी। इस प्रक्रिया में लाभार्थियों को किसी तरह के शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि फरवरी 2023 में जिले में केवल एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर यह सुविधा शुरू थी, लेकिन इस वित्तीय वर्ष 2023-24 यानी मार्च की शुरुआत में 18 और निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों को जोड़ा गया है। जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता पूनम गुप्ता ने बताया कि ई-रुपी वाउचर एक प्रकार का क्यूआर कोड है, जिसे स्कैन करते ही रुपये एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पहुंच जाते हैं। यह एक प्रीपेड वाउचर की तरह है। गर्भवती का मोबाइल नंबर और नाम की सूचना भरी जाती है। इससे उसका ई-रूपी वाउचर जनरेट हो जाता है। यह वाउचर जनरेट होने के बाद गर्भवती के मोबाइल नंबर पर एक लिंक चला जाता है। इस लिंक को लेकर गर्भवती किसी भी सूचीबद्ध अल्ट्रासाउंड केंद्र पर नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड जांच करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें