फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती के जज्बे को लोगों ने सराहा: प्रसव पीड़ा भूल किया मतदान, फिर अस्पताल में बेटे को दिया जन्म

Mon, 07 Mar 2022 09:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अस्पताल जाने से पहले रूबी ने मतदान की इच्छा जाहिर की। परिजनों ने समझाया पर वह जिद करने लगी। लिहाजा आदमपुर जोन के पंचायती कुआं स्थित कोनिया प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ पर रूबी ने वोट डाला।
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा भूल रूबी ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की आदमपुर रेलवे कॉलोनी निवासी रूबी के जज्बे की हर कोई सराहना कर रहा है। रूबी प्रसव पीड़ा से परेशान थी। जब दर्द बढ़ता गया तो परिजनों ने अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। किसी तरह दोपहर में जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा के लिए लेकर निकले।

विज्ञापन


रूबी की ललक कहें या फिर मताधिकार की जिम्मेदारी, अस्पताल जाते समय रास्ते में मतदान की इच्छा जताई। जिसके बाद परिजनों ने मतदान करवाया फिर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। शहर दक्षिणी विधानसभा में भदऊचुंगी रेलवे कॉलोनी में रहने वाले दिलशाद की पत्नी रूबी की डिलीवरी होनी थी।

दोपहर 12 बजे परिजन उसे लेकर निकले। रूबी ने पहले मतदान की इच्छा जाहिर की। परिजनों ने समझाया पर वह जिद करने लगी। लिहाजा आदमपुर जोन के पंचायती कुआं स्थित कोनिया प्राथमिक विद्यालय में पोलिंग बूथ पर रूबी ने वोट डाला। दिलशाद अहमद ने बताया कि बच्चा पैदा होने से बहुत खुश हैं। साथ ही पत्नी के अस्पताल जाने से पहले मतदान के फैसले से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें