फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीलाधर से कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एकादशी पर मारवाड़ी समाज की ओर से लीलाधर प्रभु से कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की गई। शुक्रवार शाम मारवाड़ी महिला संगठन और मारवाड़ी युवक संघ ने ऑनलाइन प्रार्थना सभा की। समाज के लोगों ने खाटू श्याम, राणी सती, संकट मोचन हनुमान से प्रार्थना की। इस अवसर पर भजनों का भी आयोजन किया गया। भजन गायिका शीला जयपुरिया ने सामूहिक भजन खाटू श्याम जी, राणी सती दादी जी के चरणों में सुमधुर भजनों को अर्पण किया। साथ ही आपातकाल में ज्यादा से ज्यादा प्रभु का ध्यान करने का संकल्प लिया। संयोजन दीपा सर्राफ, शीला जयपुरिया ने किया। गुंजन जालान, मनीष गिनोडिया, कृष्णा चौधरी, नेहा गिनोडिया, सुरेश तुलस्यान, बरखा जालान, यशा मोदी, राजेश जयपुरिया, श्वेता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, स्मिता लोहिया, मधु तुलस्यान, अनीता अग्रवाल, रीता अग्रवाल, महेश चौधरी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें