फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बनारस एनएसडी के निदेशक बने प्रवीण गुंजन, बोले- काशी की परंपराओं से जुड़ेंगे कलाकार

Thu, 07 Sep 2023 10:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की वाराणसी शाखा के नवागत निदेशक प्रवीण कुमार गुंजन ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को ऐसा मंच उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी छाप छोड़ सकें। प्राथमिकता में छात्रों को रंगमंच की अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार गुंजन का स्वागत करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की वाराणसी शाखा के नवागत निदेशक प्रवीण कुमार गुंजन ने कहा कि काशी परंपराओं का शहर है। अपने छात्रों को इससे जोड़ेंगे। जल्द ही पहल की जाएगी। बनारस घराने के साथ ही यहां के कलाकारों को जोड़कर जल्द ही आयोजनों की श्रृंखला की शुरुआत होगी। इससे छात्रों को काशी की परंपरा, कला और संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


निदेशक ने कहा कि वह मूलत: रंगमंच के कलाकार हैं और काम से ही जाने जाते हैं। जब छात्र आगे बढ़ेंगे तो संस्थान भी आगे बढ़ेंगे। इसलिए जरूरी है कि छात्रों को ऐसा मंच उपलब्ध कराया जाए, ताकि वह देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी छाप छोड़ सकें। प्राथमिकता में छात्रों को रंगमंच की अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराना है।

स्थानीय होना अंतरराष्ट्रीय होने की शुरुआत

आगे कहा कि यह हर किसी के लिए सौभाग्य की बात है कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का केंद्र बनारस में है। हम लोग बनारस के कलाकारों से अपने छात्रों को जोड़ने के लिए जल्द ही कार्ययोजना तैयार करेंगे। इससे छात्र बनारस की खूबी और चिंतनशीलता से जुड़ेंगे।

विज्ञापन

आप बनारस में हैं तो बनारस को अच्छे से जान लें तो यह भी बहुत बड़ी बात होगी। इसके लिए खोजी प्रवृत्ति का होना होगा। हर इंसान व कलाकार के अंदर स्थानीयता का होना बहुत जरूरी है। स्थानीय होना अंतरराष्ट्रीय होने की शुरुआत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें