फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर थाना घेरने की चेतावनी दी

Sat, 21 Jan 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सचिव प्रमोद निगम के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से संगठन के लोगों में गुस्सा है। गुरुवार को पार्क में धरना-प्रदर्शन समिति के लोगों ने गिरफ्तारी के लिए प्रशासन को 24 घंटे की मोहलत दी थी। शुक्रवार को फिर से धरना-प्रदर्शन कर सिगरा थाने के घेराव की चेतावनी दी। साथ ही जवाहर मार्केट स्थित शराब के ठेके को तत्काल बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन


   धरना स्‍थल पर पहुंचे सीओ ने शराब का ठेका बंद कराने का आश्वासन दिया। समिति के लोगों ने चेताया कि उनकी 10 सूत्री मांगाें पर अमल नहीं हुआ तो यह धरना प्रदर्शन लगातार दिन में एक से तीन बजे तक चलता रहेगा। धरने का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। संचालन हरीश मिश्रा ने किया। इस मौके पर शैलेंद्र सिंह, मनोज अग्रहरि, नूर मोहम्मद, रोशन अग्रहरि, अरविंद श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें