तृतीय एसकेवीटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता रामकटोरा के एक बैंक्वेट हॉल में खेली गई। पहले दिन खेली गई तीन चक्रों की बाजी में वाराणसी के प्रखर टॉप पर रहे। इसके बाद शीर्ष वरीय वाराणसी के प्रखर पांडेय, दिनेश पांडेय, श्रेयस मिश्रा, प्रणव रूंगटा, अविचल त्रिपाठी, डी के सिंह, हरीश शर्मा, अभिनव, प्रयागराज के हसनैन सिद्दकी, बिहार के विजय कुमार, दिल्ली के परबिंदर मनी वर्मा शीर्ष पर चल रहे हैं। जब कि जूनियर बालक वर्ग में स्वर श्रीवास्तव, युवराज तिवारी, तेजस्व तिवारी, धैर्य प्रताप सिंह बालिका वर्ग में ऐशानि पाठक, विधि एंजेलिना, यशस्वी पटेल, अनिका द्विवेदी, समृद्धि तिवारी शीर्ष पर चल रही हैं। महिला वर्ग में वाराणसी की तन्वी सिंह वहीं वेटरन वर्ग में वाराणसी के अशोक सिंह आगे हैं। निर्णायक इंटरनेशनल ऑर्बिटर लखनऊ के हेमंत शर्मा रहे। इस मौके पर कामेश सिंह, डॉ. श्वेता भारती, विनीत राज तिवारी मौजूद रहे।