चंदौली में होने वाली मंडल स्तरीय विद्यालयीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन हाल ही में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जिला खेल सचिव सर्वेश सिंह ने बताया कि जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले इन छह खिलाड़ियों में से दो छात्र सीएम एग्लो बंगाली इंटर कॉलेज और भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज से हैं। वहीं, महामना मालवीय इंटर कॉलेज के चार छात्रों को भी इस प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। ये सभी खिलाड़ी 7 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।