फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिट्टी के अखाड़े में किया अभ्यास, मैट पर जीता अंतरराष्ट्रीय पदक

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
मिट्टी के अखाड़े में अभ्यास करने वाली भरथरा गांव निवासी प्रीति पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की है। उन्होंने कजाकिस्तान में चार से नौ नवंबर तक आयोजित एशियन कुराश चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। कोच अजीत पाल ने बताया कि प्रीति रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मथुरापुर (भरथरा) की रहने वाली हैं। वह अपनी मां सरिता पटेल के साथ सब्जी बेचकर पढ़ाई, खेल किट और खानपान का खर्च उठाती हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अभ्यास जारी रखा और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें