फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मणिकर्णिका घाट पर डूब रहे एक ही परिवार के छह लोगों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मणिकर्णिका घाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा टल गया। बिहार के दरभंगा से आए एक ही परिवार के छह सदस्य गहरे पानी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद मां गंगा निषादराज सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रामकिशन माझी व सहयोगियों ने सभी को बचा लिया। दरभंगा निवासी सुभाष चंद्र झा मंगलवार सुबह 10 बजे पत्नी, दो बेटों और दो बेटियों के साथ मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। परिवार के सभी छह सदस्य गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर रामकिशन माझी, मदन साहनी, विष्णु, संदीप साहनी, विनोद और मंजीत ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी। थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला सामने आया था। परिवार के लोग गंतव्य को निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें