वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वाणिज्य विभाग में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर (कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग) एवं बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर (डिजिटल मार्केटिंग) की प्रायोगिक परीक्षा 13 मई को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने बताया कि वाणिज्य विभाग में सुबह 11 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को प्रवेशपत्र/परिचय पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। ब्यूरो