फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अप्रैल में पांच साल में दूसरी बार 44 के पार पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

वाराणसी। अप्रैल में मौसम के उलटफेर के बाद मई में भी मौसम तेजी से बदलने लगा। अप्रैल महीने में ऐसा पांच साल में दूसरी बार हुआ जब अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। चार दिन से गर्मी से राहत के बाद शनिवार को दिन में तीखी धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात में भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया।
अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्म हवाओं के चलने से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान भी 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इसी बीच अंतिम सप्ताह में तीन दिन तक लू चलने से चेहरा झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी। अधिकतम तापमान भी 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि, पिछले चार दिन से सुबह और शाम हवा में नमी बढ़ने और बादलों की आवाजाही ने गर्मी से लोगों को राहत दी। तापमान भी कम होकर 40 के नीचे आ गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल अप्रैल महीने का अधिकतम तापमान 44.2 रहा। पिछले पांच साल से अप्रैल महीने का तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इस महीने में पिछले कुछ सालों में 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकाॅर्ड किया गया है, लेकिन पिछले पांच साल में केवल दूसरी बार 44 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

24 घंटे में चार डिग्री सेल्सियस बढ़ा न्यूनतम तापमान : शनिवार को दिन में तीखी धूप होने के साथ ही गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम को भी हवा नहीं चली। इस बदलाव से तापमान भी पिछले 24 घंटे में बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, शनिवार को 38.1 रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 22.5 से बढ़कर 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि इस महीने में तीखी धूप होने के साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें