वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत टनल और एप्रोच रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके जद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पपीडीडीयू) इंटर कॉलेज भी आ रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर इसको ध्वस्त किया जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत 450 मीटर लंबी टनल और 2.89 किलोमीटर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से संचालित इस परियोजना की जद में बाबतपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पपीडीडीयू) इंटर कॉलेज आ गया है। हालांकि मामला हाईकोर्ट भी जा चुका है और ध्वस्तीकरण को अनुमति मिल चुकी है।
विज्ञापन
प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है, जिससे वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के हवाई संपर्क और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया विधिक रूप से पूरी की जा चुकी है और संबंधित संस्थानों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे।
एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि परियोजना को तकनीकी और सुरक्षा मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रभावित संस्थानों और लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि परियोजना के पक्ष में हाईकोर्ट का फैसला भी सरकार के पक्ष में आया है। विद्यालय को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। ध्वस्तीकरण कार्य विद्यालय बंद रहने के दिनों में ही किया जा रहा है।