फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चिरईगांव और राजातालाब क्षेत्र में 5 घंटे से अधिक कटी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरईगांव/राजातालाब। चिरईगांव के जाल्हुपुर और छाही विद्युत उपकेंद्र से संचालित क्षेत्रों में शनिवार रात 8 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 50 गांवों के हजारों उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। राजातालाब के जक्खिनी क्षेत्र में शटडाउन के कारण कटौती ठप रही। 5 घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। चिरईगांव में रात 8 बजे कटी बिजली देर रात 11 बजे बहाल हुई। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर दोनों उपकेंद्रों से बार-बार ट्रिपिंग और बिजली की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। एसडीओ चिरईगांव एसबी प्रसाद ने बताया कि रात आठ बजे मुख्य लाइन में कहीं फॉल्ट आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विभागीय कर्मचारियों के साथ लाइन की पेट्रोलिंग कर फॉल्ट का पता लगाया जा रहा है। जक्खिनी में शटडाउन के कारण महावनपुर, नरसड़ा, पनियारा में बिजली 5 घंटे तक बाधित रही। अधिशासी अभियंता बरईपुर ने बताया कि उपकेंद्र पर काम होने के कारण शटडाउन लिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें