फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहचान छिपाकर युवती से जबरन बनाए संबंध, धर्म परिवर्तन का डाला दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। पश्चिम बंगाल की एक महिला की शिकायत पर वाराणसी में दो सगे भाइयों मोहम्मद फैज और इब्राहिम के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 2020 में काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के दौरान उसकी मुलाकात आदमपुर क्षेत्र निवासी मोहम्मद फैज से हुई थी। आरोप है कि फैज ने अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और शादी का भरोसा देकर वाराणसी बुलाया। यहां एक होटल में कथित तौर पर नशीला पदार्थ और शराब पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके वीडियो भी बना लिए गए। महिला का कहना है कि बाद में फैज की वास्तविक पहचान सामने आने पर उस पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि फैज ने अपने भाई इब्राहिम के साथ मिलकर उसे जबरन देह व्यापार में धकेल दिया और विभिन्न होटलों में ग्राहकों के पास भेजा। विरोध करने पर मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राहकों से मिलने वाली रकम आरोपियों के बैंक खातों में क्यूआर कोड के जरिए जमा कराई जाती थी। महिला ने दिसंबर 2025 में फुलवरिया में किराये के मकान से 20 ग्राम सोने के कंगन, घरेलू सामान और 25 हजार रुपये नकद चोरी करने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें