महावीर मंदिर के सामने शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर चौराहे पर शनिवार की दोपहर अचानक बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस वजह से वहां राजू मौर्य की दुकान में रखा सामान जल गया। दुकानदार राजू मौर्य ने कैंट थाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर भी दी है।
बिजली चोरी में चार लोगों पर मुकदमा
जिले में अलग-अलग जगहों पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। सेवापुरी के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस, कुरौना, परमंदापुर गांव में शनिवार को अवर अभियंता कल्लू राम यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में चार लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया।