फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बत्ती गुल: दो घंटे में आठ बार कटी बिजली, रात में ट्रिपिंग, लो वोल्टेज से परेशानी; सड़क पर उतरे लोग

Sun, 18 May 2025 05:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में बिजली कटाैती को लेकर कई इलाकों के लोग दिनभर परेशान रहे। रात में इनका गुस्सा फूट पड़ा। मंडुवाडीह क्षेत्र के लक्ष्मी नगर कॉलोनी, कंचनपुर में 36 घंटे की कटाैती के बाद यहां के लोग सड़क पर उतर गए और नाराजगी जाहिर करने लगे।
विज्ञापन
मंडुवाडीह में बिजली कटाैती को लेकर नाराजगी जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Electricity Crisis: गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा सी गई है। शनिवार को मंडुवाडीह इलाके में दो घंटे में आठ बार बिजली कटी। उधर, भिखारीपुर में तीन घंटे में पांच बार बिजली आई और गई। दिन के मुकाबले रात में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या ज्यादा हो रही है। शनिवार को जिले में बिजली की खपत भी 800 मेगावाट के करीब पहुंच गई, जो कि पिछले पांच साल का मई महीने में अधिकतम खपत है।

विज्ञापन


मंडुवाडीह क्षेत्र के सरकारीपुरा, हेडगेवार नगर,गणेश मंदिर, गडरन बस्ती आदि क्षेत्रों में बिजली की आवाजाही जारी रही। स्थित यह रही कि शाम 4 से 6 बजे के बीच आठ बार बिजली आई गई। 

बृज इन्क्लेव काॅलोनी सुंदरपुर, रोहनिया के महादेवनगर काॅलोनी, जानकीनगर काॅलोनी ककरमत्ता, भिटारी, मैदागिन, मड़ौली, महेशपुर, वरुणापार, पांडेयपुर, लंका सहित अन्य इलाकों में बिजली की ट्रिपिंग और लो वोल्टेज ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। रोहनिया के केशरीपुर स्थित 33/11 उपकेंद्र का पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने निरीक्षण कर आपूर्ति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर मंदिर के सामने शॉर्ट सर्किट से लगी आग
अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर चौराहे पर शनिवार की दोपहर अचानक बिजली के केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस वजह से वहां राजू मौर्य की दुकान में रखा सामान जल गया। दुकानदार राजू मौर्य ने कैंट थाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर भी दी है।

बिजली चोरी में चार लोगों पर मुकदमा
जिले में अलग-अलग जगहों पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। सेवापुरी के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस, कुरौना, परमंदापुर गांव में शनिवार को अवर अभियंता कल्लू राम यादव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में चार लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें