Sonbhadra News: ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। उधर, पहली इकाई डिस्ट्रिब्यूटेड कंट्रोल सिस्टम फेल होने से नौ जुलाई से बंद है। ऐसे में बिजली उत्पादन शून्य हो गया।
बीते रविवार की दोपहर तकनीकी खराबी के कारण ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई बंद हो गई। बंद होते समय इकाई से 600 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन हो रहा था। परियोजना की पहली इकाई बीते 09 जुलाई से डिस्टिब्यूटेड कंट्रोल सिस्टम फेल होने के कारण बंद चल रही है। दोनों इकाइयों के बंद होने से 1320 मेगावाट क्षमता वाली ओबरा सी परियोजना से बिजली उत्पादन शून्य हो गया।
विज्ञापन
उत्पादन शून्य होने से प्रदेश की बिजली आपूर्ति पर जबरजस्त झटका लगा और प्रदेश के कई हिस्सों को आपात बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं उच्च बिजली प्रबंधन ने अन्य स्रोतों से बिजली उपलब्ध कराकर आपूर्ति सामान्य करने के प्रयास किए।
जानकारी के अनुसार ओबरा सी परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी इकाई में आई तकनीकी खराबी के कारण इकाई को रविवार की दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, अभियंताओं ने इकाई में आई तकनीकी खराबी को दूर कर पुनः इकाई को बिजली उत्पादन पर लाने के प्रयास युद्ध स्तर पर शुरू कर दिए हैं। संभावना जताई जा रही है कि उक्त इकाई को 21 जुलाई मंगलवार की शाम तक लाइनअप कर लिया जाएगा।