फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power Cut in UP: प्लीज काम पर लौटें बिजली कर्मी, वाराणसी में सांसद रवि किशन ने हाथ जोड़ कर की ये अपील

Sat, 18 Mar 2023 08:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बिजली कर्मचारियों से हाथ जोड़कर काम पर वापस आने की बात कही। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सभी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से वाराणसी समेत पूरे यूपी में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। शुक्रवार शाम वाराणसी पहुंचे गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बिजली कर्मचारियों से हाथ जोड़कर काम पर वापस आने की बात कही। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सभी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने हाथ जोड़कर बिजली कर्मचारियों से कहा कि एक सांसद होने के नाते, एक भाई होने के नाते मैं निवेदन करता हूं कहा कि बच्चों का एग्जाम चल रहा है। यह संसेटिव है। उनको कोई तकलीफ न हो। जनता को कोई परेशानी ना हो। सब कुछ नियम से चलने दे। आप अपनी बातों को सरकार से मनवाएं। आपसे मुख्यमंत्री जरूर बात करेंगे। बातचीत से ही कुछ समाधान निकलेगा। आप काम पर वापस आ जाएं और और सब कुछ नियम से चलने दें।

ये भी पढ़ें: वाराणसी समेत पूर्वांचल में बिजली कर्मियों की हड़ताल से हाहाकार, कई जगह प्रदर्शन
Trending Videos

नवरात्रि में रामायण पाठ का फैसला सही

भोजपुरी सुपरस्टार व गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर वाराणसी के सर्किट हाउस पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने नवरात्रि में रामायण पाठ कराने के फैसले को लेकर योगी सरकार का किया धन्यवाद किया। कहा कि सरकार के इस फैसले से सभी सनातन धर्मी बेहद खुश हैं। इससे अद्भुत कभी किसी सरकार ने सोचा नहीं था।
विज्ञापन

यूपी सरकार द्वारा पूजा-पाठ व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए एक-एक लाख देने की घोषणा सराहनीय और बेहतरीन कार्य है। इससे धार्मिक आस्था बढ़ेगी और माहौल उत्साहजनक रहेगा। रवि किशन ने कहा कि हो सकता है कि सरकार का ये फैसला किसी को अच्छा ना भी लगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें