फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में तीन साल बाद शुरू हुआ पोस्टमार्टम, इस वजह से बंद थी प्रक्रिया

Tue, 01 Oct 2024 06:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू में तीन साल बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम शुरू हुआ। अक्तूबर 2021 से कायाकल्प की वजह से प्रक्रिया बंद थी। यहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होने से 
छात्रों को जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन
बीएचयू में तीन साल बाद शुरू हुआ पोस्टमार्टम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में करीब तीन साल बाद फिर से शवों का पोस्टमार्टम शुरू हो गया। पोस्टमार्टम हाउस के कायाकल्प करवाने की वजह से ही अक्तूबर 2021 से यहां प्रक्रिया बंद थी। मंगलवार को आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने नए सिरे से बनकर तैयार भवन का निरीक्षण कर पोस्टमार्टम करने संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के पास बने पोस्टमार्टम हाउस में ही पहले शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाता था लेकिन अक्तूबर 2021 से इसको स्थानांतरित कर शिवपुर भेज दिया गया था। अब जबकि कायाकल्प का काम पूरा हो गया है तो पोस्टमार्टम हाउस का संचालन शुरू हो गया। 

इस दौरान आईएमएस निदेशक प्रो.एसएन संखवार ने कहा कि पोसटमार्टम हाउस के शुरू होने से जहां लंका थाना क्षेत्र (इसमें बीएचयू अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर भी शामिल) से लाए गए शवों का पोस्टमार्टम हो सकेगा, वहीं मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के लिए भी शव मिल सकेगा। 
विज्ञापन


फारेंसिक मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज ने इस दौरान निदेशक को पोस्टमार्टम हाउस के संचालन से जुड़ी जानकारी विस्तार से दी। इस दौरान प्रो.एसके पांडेय, डॉ.मयंक गुप्ता के साथ ही भूपेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें