फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी के संगीत को डाक विभाग का नमन, बनारस घराने के 5 दिग्गजों पर जारी हुआ पोस्टकार्ड सेट

विज्ञापन
संगीत की विभूतियों पर जारी डाक टिकट दिखाते अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
विशेश्वरगंज स्थित के प्रधान डाकघर में सोमवार को काशी की समृद्ध सांस्कृतिक और सांगीतिक परंपरा को सम्मान देने के लिए समारोह का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल और पोस्टक्रॉसिंग वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया की साझा पहल पर बनारस घराने के संगीताचार्यों को समर्पित एक लिमिटेड एडिशन चित्रात्मक पोस्टकार्ड सेट और एक स्मारक कैंसिलेशन का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीजीपी डॉ. राजेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत के 5 महान स्तंभों भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, पद्म विभूषण पंडित राजन मिश्र, ठुमरी सम्राज्ञी विदुषी सिद्धेश्वरी देवी, तबला सम्राट पंडित किशन महाराज और पद्म विभूषण विदुषी गिरिजा देवी को इस पोस्टकार्ड में स्थान दिया गया है। डॉ. राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य डाक टिकट एवं पोस्टकार्ड संग्रह (फिलाटेली) को बढ़ावा देने के साथ-साथ बनारस घराने की अमर संगीत परंपरा को देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें