फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर से मोबाइल, वाट एेन आइडिया सर जी

Thu, 19 Feb 2015 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अब आप पोस्ट ऑफिस से कम कीमत के मोबाइल फोन भी खरीद सकते हैं। वाराणसी समेत 13 जिलों के 19 डाकघरों पर यह मोबाइल फोन उपलब्ध हैं। डाक विभाग मेसर्स पैन्टल टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक करार के तहत डाकघरों से ‘पेंटा भारत फोन’ की बिक्री कर रहा है।
विज्ञापन


1199 रुपये की कीमत वाले इस मोबाइल में खरीद के समय आइडिया कंपनी का सिम लगा होगा। और आइडिया टू आइडिया 1200 मिनट मुफ्त टॉक टाइम भी मिलेगा। अधिक से अधिक लोगों तक मोबाइल फोन की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाकघर ने मोबाइल फोन बिक्री की सुविधा आरंभ की है।

इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डबल सिम वाले इस मोबाइल में वाट्सऐप, फ्री मेमोरी कार्ड, मल्टीमीडिया, गेम्स, डिजिटल कैमरा, टार्च, ब्लू टूथ और एफ एम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। यही नहीं मोबाइल में मौजूद ट्रैकर सुविधा से मोबाइल खोजने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सफेद और काले रंग में उपलब्ध यह मोबाइल प्रधान डाकघरों के साथ ही चिह्नित डाकघरों से खरीदा जा सकता है। वाराणसी में विश्वेश्वरगंज, कैंट व बीएचयू इलाहाबाद में प्रधान डाकघर, कचहरी प्रधान डाकघर, सिराथू व मंझनपुर डाकघर, प्रतापगढ़ में प्रधान डाकघर व कुण्डा, मिर्जापुर में प्रधान डाकघर एवं रार्बटसगंज, शक्तिनगर व ओबरा, गाजीपुर प्रधान डाकघर, जौनपुर में प्रधान डाकघर व मड़ियाहूँ के साथ ही चन्दौली, ज्ञानपुर व भदोही के डाकघर में फोन उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें