विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतने वाली काशी की बेटी पूजा पटेल का बुधवार को जिला ओलंपिक संघ ने भी सम्मान किया। विकास इंटर काॅलेज परमानंदपुर में आयोजित समारोह में पूजा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी गई। मोटर वाहन मिस्त्री की बेटी और अहरक गांव की निवासी पूजा ने पिछले माह थाईलैंड में आयोजित प्रथम विश्व किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश का गौरव बढ़ाया था। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एके सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।