बीएचयू के पूर्व छात्र अभिशील जायसवाल ने यूपीएससी परीक्षा में 538वीं रैंक हासिल की है। उन्हें भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने की उम्मीद है। विधि संकाय के छात्र रहे अभिशील वर्तमान में भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा में प्रोबेशनर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 2020 में बीएचयू के लॉ स्कूल से बीए एलएलबी की उपाधि ली थी। अभिशील ने कहा, बीएचयू लॉ स्कूल में बिताए समय के दौरान प्राप्त ज्ञान, अनुशासन और मूल्यों ने मेरी यात्रा को आकार देने और यूपीएससी परीक्षा की चुनौतियों के लिए मुझे तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई। परिवार का मुझ पर विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और एकाग्रता का स्रोत रहा है। मैं उनके मार्गदर्शन और प्रेम के लिए गहराई से आभारी हूं।