फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 512 प्रतिमाओं के 20 विसर्जन के लिए तैयार हो रहे कुंड

विज्ञापन
मां दुर्गा महोत्सव पर अर्दली बाजार में  पुलिस लाइन मार्ग पर की गई बिजली की भ‌व्य सजाबट । अमर उज
विज्ञापन
वाराणसी। देवी की 512 प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इन प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित 20 कुंडों में 20, 21 अक्तूबर को होगा। सड़क, लाइट और पानी को लेकर कुंड तैयार हो रहे हैं। संबंधित विभाग कुंडों की सफाई से लेकर पानी भरने में लगे हैं। सोमवार तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष तिलकराज मिश्रा ने कहा कि हमने कुरुक्षेत्र तालाब में प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रशासन से मांग की है। कुरुक्षेत्र में शंकुलधारा वाली प्रतिमाएं जाएंगी। रामनगर के बलुआघाट, वरुणा पार में खड़गपुर तालाब, ऋषि मांडवी जोन में रेवागीर पोखरा, विश्व सुंदरी पुल, भेलूपुर जोन की विश्वसुंदरी पुल, जलकल परिसर और चितईपुर, आदमपुर जोन की प्रतिमाएं धनेसरा तालाब, मछोदरी पार्क कुंड और डोमरी पुल के नीचे, दशाश्वमेध जोन की प्रतिमाएं लक्ष्मीकुंड, कोतवाली जोन की प्रतिमाएं मंदाकिनी कुंड कंपनी गार्डन, सारनाथ जोन की प्रतिमाएं मवैया पोखरा विसर्जित की जाएंगी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है। विसर्जन से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
निरीक्षण कर एसडीएम पिंडरा पहुंचे मार्ग दुरुस्त कराने के दिए निर्देश
पिंडरा। पिंडरा तहसील क्षेत्र में 150 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन होगा। रविवार को एसडीएम पिंडरा कुंदनराज कपूर ने कुंडों, तालाबों के पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया। पिंडरा, फूलपुर, जमापुर , बसनी, कुआर व कठिराव का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए। साफ-सफाई के साथ मूर्ति विसर्जन स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते को ठीक करने, चूना छिड़काव के साथ ही पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। फूलपुर थाना क्षेत्र में 63, सिंधोरा में 24, बड़ागांव में 68 मूर्ति स्थापित हैं। इस बार मूर्तियों का विसर्जन बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें