फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, आज सुबह सात बजे से मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम चरण के मतदान के लिए जिले भर के सभी मतदान बूथों पर रविवार रात तक पोलिंग पार्टियों ने डेरा जमा लिया है। रात से ही मतदान की तैयारियों में पोलिंग पार्टियां जुटी रहीं। सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पुख्ता की जा रही हैं। उधर, प्रत्याशी और समर्थक भी बूथों पर एजेंट तय करने से लेकर मतदाताओं को बूथों तक पहुंचाने की व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए बनाए गए केंद्रों यूपी कॉलेज, कटिंग मेमोरियल, जगतपुर पीजी कॉलेज सहित अन्य जगहों पर सुबह 9 बजे से कर्मचारी पहुंचने लगे थे। यहां से ईवीएम और अन्य प्रपत्रों को लेकर अपनी टीम के साथ पीठासीन अधिकारी बूथों के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद तक चली इस मशक्कत के बाद सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट ने बूथों का दौरा शुरू कर दिया।
मची रही आपाधापी, भागते रहे कर्मचारी
पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले आपाधापी मची रही। ड्यूटी का पता लगाने और ईवीएम जारी करने से पहले यहां लंबी कतार लगी रही। वाहन तक पहुंचने में कर्मचारियों को घंटाें लग गए। कई कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपनी ड्यूटी के लिए तत्पर रहे।
विज्ञापन

अंतिम समय में ड्यूटी कटवाने की जद्दोजहद
कई पीठासीन अधिकारी एवं कर्मिक समस्याओं को बताते हुए ड्यूटी कटवाने के लिए कभी कर्मी सेल तो कभी दूसरे अधिकारी के पास भागते दिखे। कॉलेज में मौजूद अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय एवं निर्वाचन अधिकारी रोहनिया पुष्पेद्र पटेल एवं कैंटोंमेंट विधानसभा के लिए निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह पोलिंग पार्टियों की रवानगी की अपडेट ले रहे थे। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के बाद मजिस्ट्रेट देर शाम वहां से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें