फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: हंसराज विश्वकर्मा के राज्यमंत्री बनने पर भाजपाजनों ने जताई खुशी, बांटी मिठाई; काशी में मनाया जश्न

Mon, 11 May 2026 03:46 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: हंसराज विश्वकर्मा के राज्यमंत्री बनने पर वाराणसी में भाजपाजनों ने खुशी जताई। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने इसे संगठन व कार्यकर्ताओं के सम्मान की जीत बताते हुए हंसराज विश्वकर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन
हंसराज विश्वकर्मा के मंत्री बनने पर जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics: योगी सरकार के मंत्री परिषद के विस्तारीकरण में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपाजनों ने खुशी जताई। रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के बीच मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

विज्ञापन


भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बधाई देते हुए कहा कि बूथ स्तर से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले हंसराज विश्वकर्मा ने संगठन के दिए हर दायित्व का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन किया। कहा कि पिछले 10 वर्षों से वाराणसी जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए संगठन का विस्तार किया और संगठन को मजबूत बनाया। सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ा। इसका परिणाम यह रहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी को जबरदस्त सफलता मिली। 

उनकी मेहनत और निष्ठापूर्वक किए गए कार्यों का परिणाम रहा कि नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाया। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भविष्य में भी उनके कार्यों से प्रदेश विकास एवं सुशासन की ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस मौके पर अशोक चौरसिया, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, अरविंद पांडेय, श्रीप्रकाश शुक्ला, संजय सोनकर, बृजभूषण शर्मा उर्फ फौजदार, बिनोद रस्तोगी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

इसे बनारस का गाैरव बताया
राजातालाब। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा को प्रदेश सरकार में मंत्री बनाए जाने पर काशी सेवा समिति की ओर से भिखारीपुर में डॉ. टीपी सिंह ने मिठाइयां वितरित कीं। इसे बनारस के लिए गौरव की बात बताया। इस दौरान अवधेश पटेल, अनिल सिंह, दयाशंकर मिश्र, श्रीकांत, डॉ. हर्षित राय आदि रहे। दूसरी तरफ क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर, भाजपा नेता राजेश सिंह पगड़ी, मनीष सिंह, कैलाश विश्वकर्मा, नीरज पांडेय, प्रेम पटेल लाल सिंह अरविंद मिश्रा आदि ने बधाई दी। 

विश्वकर्मा समाज में हर्ष का माहाैल
भाजपा के जिलाध्यक्ष और एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री बनाए जाने पर विश्वकर्मा समाज में ने खुशी जताई है। विश्वकर्मा सभा ने इसे पूरे समाज के सम्मान का क्षण बताते हुए भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार जताया। सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा ने सदैव विश्वकर्मा समाज को सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री बनाए जाने से समाज के युवाओं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ. रामचंद्र शर्मा, समाजसेवी अरविंद विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, चंद्रकला, सुशीला, रीना आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

अराजक राजनीति पर उतर आई है सपा : डाॅ. दयाशंकर

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा नेता पंकज चौधरी पर की गई टिप्पणी को लेकर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान समाजवादी पार्टी की घटिया सोच, हताशा और राजनीतिक दिवालियापन का प्रतीक हैं।

डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी अब व्यक्तिगत हमलों तक पहुंच चुकी है, जो राजनीतिक मर्यादाओं के लगातार गिरते स्तर को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी राजनीतिक रूप से बैकफुट पर पहुंच चुकी है और अब संवाद, संयम और वैचारिक राजनीति की जगह व्यक्तिगत टिप्पणी तथा अराजक राजनीति कर रही है। 

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में विरोध की भाषा और उसका स्तर लगातार नीचे गिरता जा रहा है। आयुष मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक विरोध स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत हमले स्वस्थ राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि जनता इस प्रकार की नकारात्मक राजनीति और कटु व्यक्तिगत टिप्पणियों को कभी स्वीकार नहीं करती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें