फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार की अनोखी पहल: अब मेडिकल इमरजेंसी में जीवन रक्षक भी बनेंगे पुलिसकर्मी

Tue, 09 Aug 2022 09:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार की ने एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। जिसमें अब पुलिसकर्मी सुरक्षा करने का साथ ही मेडिकल इमरजेंसी में जीवन रक्षक की भूमिका भी निभाएंगे। 
विज्ञापन
up police demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी पुलिस अब कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जीवन रक्षक की भूमिका भी निभाएगी। इसके लिए चिकित्सकों की ओर से पुलिस को फर्स्ट रिस्पांडर के रुप में तैयार रहने का प्रशिक्षण दिया गया है। इसे ईच वन सेव वन 2022 का नाम दिया गया है। वाराणसी समेत प्रदेश भर में इसके लिए साप्ताहिक वर्कशॉप भी आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस कमिश्नरेट यातायात सभागार में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


यूपी आर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार के अनुसार एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार की पहल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूपी के 15 हजार पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। किसी भी आकस्मिक घटना के बाद 10 मिनट का समय काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में घायल को तुरंत फस्ट एड मिल जाए तो बचने की सम्भावना बढ़ जाती है। बताया कि वाराणसी में अबतक 800 पुलिसकर्मियों को डॉ. कर्म राज सिंह और उनकी टीम द्वारा सीपीआर के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें रोड एक्सिडेंट, आपदा प्रबंधन, हार्ट अटैक एवं अन्य मेडिकल इमर्जेंसी में प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें