फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कालभैरव में केक काटने वाली महिला पर पुलिस नहीं करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालभैरव में केक काटने वाली महिला पर पुलिस नहीं करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

काल भैरव मंदिर में केक काटकर जन्मदिन मनाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने लगाई आख्या
महंत ने कहा कि महिला और उनके साथ आए व्यक्ति ने बनाया केक काटने का वीडियो
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के गर्भगृह में केक काटने वाली महिला के खिलाफ कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। ऐसा कोतवाली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपनी आख्या लगा दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली राजीव सिंह की जांच आख्या में दर्ज किया गया है कि काल भैरव मंदिर के महंत मोहित योगेश्वर ने पूछताछ में बताया कि 23 नवंबर को बाबा काल भैरव का जन्मदिन अर्थात भैरव अष्टमी थी। एक महिला 26 नवंबर को मंदिर पहुंची और गर्भ गृह में केक काटकर उसे बाबा काल भैरव को चढ़ाया। इस दौरान महिला के साथ मौजूद एक व्यक्ति वीडियो बना रहा था। जिससे मंदिर के पुजारी का कोई लेना देना नहीं है। महंत मोहित के इस बयान पर कोतवाली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट लगाकर मामला समाप्त कर दिया। इस मामले में मंदिर के महंत परिवार और कोतवाली पुलिस की काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद मंदिर के महंत परिवार ने सफाई दी थी और काल भैरव मंदिर में केक काटने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें