फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपित के घर पुलिस की दबिश, तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के नकछेदपुर गांव में हत्यारोपी के घर रविवार को पुलिस ने दबिश की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस पर आरोप है कि हत्यारोपी के नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने घर में तोड़फोड़ की। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि घर के भीतर घुसकर पुलिसकर्मियों ने चारपाई, कुर्सी, टॉयलेट, कूलर फैन व कुछ अन्य कीमती सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर एडीजी जोन ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच करने को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के नकछेद पुर गांव में बीते 19 अप्रैल को पंचायत चुनाव के दौरान मारपीट में राकेश सिंह की मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर नकछेदपुर गांव के पांच नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या मुकदमा दर्ज किया था। मामले में दो को हत्या के आरोप में अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें एक अभियुक्त की गिरफ्तारी करते हुए जेल भेज दिया गया था। दोपहर में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए चोलापुर थाने की पुलिस फोर्स नकछेदपुर गांव पहुंची थी। जहां आरोपी के घर पर नहीं मिलने पर पुलिस ने तोड़फोड़ की।
क्षेत्राधिकारी पिंडरा ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान एक अधेड़ की हत्या हुई थी। मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रथम दृष्टया कहीं भी पुलिस की मौजूदगी सामने नहीं आ रही है। बहरहाल, वीडियो के सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
पिता की तहरीर पर पति व सास-ससुर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
रोहनिया। थाना क्षेत्र के नियैसीपुर निवासी अजीत सिंह की पत्नी निकिता सिंह की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार निकिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि निकिता के पिता रामसिंहपुर मिर्जामुराद निवासी बैजनाथ सिह ने पति, सास-ससुर, ननद व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में रविवार को मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिर्जामुराद के रामसिंहपुर निवासी बैजनाथ सिंह ने अपनी पुत्री निकिता सिंह की शादी नियैसीपुर निवासी अजीत सिंह के साथ एक मई 2013 में की थी। थाने को दी तहरीर में पिता बैजनाथ ने ससुरालियों पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पुत्री पर दहेज उत्पीड़न किया जाता रहा।
मांग के अनुसार दो बार में 10 लाख रुपये दामाद अजीत सिंह को दिया। कहा गया था कि बेटी निकिता के नाम से कारखाना रहेगा। मगर, उसके बावजूद बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार को सूचना मिली आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है लेकिन पहुंचा तो बेटी की हत्या कर परिजनों ने आत्महत्या का रूप दे दिया था। पिता बैजनाथ सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अजीत सिंह, ससुर पारसनाथ सिंह, सास राजकुमारी, ननंद प्रीति सिंह, जेठ अजय कुमार सिंह के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। निकिता को एक पुत्र व एक पुत्री है। वही ससुराल के लोगों का कहना है कि निकिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रोहनियां इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें