फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमना चौकी के दो सिपाहियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रमना चौकी के दो सिपाहियों के खिलाफ मंगलवार को लंका थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। यह कार्रवाई आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना के बरकोला गांव निवासी डीसीएम चालक नागेंद्र यादव की तहरीर पर की गई है। दोनों सिपाहियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

नागेंद्र के अनुसार वह सोमवार की रात डीसीएम में तेल और साबुन लादकर रामनगर से आजमगढ़ जा रहा था। रमना पुलिस चौकी के समीप पहुंचने पर सिपाही धनंजय मिश्रा और आशुतोष राय ने डीसीएम को रोक लिया। दोनों ने कहा कि डाफी के रास्ते होकर कोई वाहन शहर नहीं जाता है। नागेंद्र के अनुसार उसने दोनों सिपाहियों से डीसीएम लेकर जाने देने का अनुरोध किया तो उन्होंने तीन सौ रुपये मांगे। तीन सौ रुपये लेने के बाद दोनों सिपाहियों ने डीसीएम को जाने दिया। नागेंद्र ने प्रकरण की शिकायत एसएसपी से की। शिकायत की जांच करा कर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया और उन्हें निलंबित कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका भारत भूषण तिवारी ने बताया कि प्रकरण से संबंधित साक्ष्य एकत्र कर दोनों सिपाहियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें