फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 पेटी शराब पकड़ कर 70 पेटी तस्करों को ही बेच देते थे सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रामनगर थाने की पुलिस शराब तस्करों की मदद ही नहीं कर रही थी, बल्कि तस्करी भी कर रही थी। शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों के मोबाइल की व्हाट्सएप चैटिंग के अनुसार यदि 100 पेटी शराब रामनगर पुलिस पकड़ती थी तो 30 पेटी की ही बरामदगी दिखाई जाती थी। बाकी 70 पेटी शराब रामनगर पुलिस वापस तस्करों को बेच देती थी। मुगलसराय पुलिस के हाथ लगे व्हाट्सएप मैसेज के आधार पर यह मामला सार्वजनिक हुआ है। इसे लेकर माना जा रहा है कि रामनगर थाना प्रभारी रहे इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला और गिरफ्तार तीनों सिपाहियों के साथ ही अन्य पुलिसकर्मी भी जल्द ही तगड़ी कार्रवाई की जद में आएंगे।
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय थाने की पुलिस ने बीते नौ सितंबर की रात लग्जरी कार से अंग्रेजी शराब की अवैध खेप बरामद कर हरियाणा निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया था। दोनों युवकों और शराब की अवैध खेप को मुगलसराय पुलिस से छुड़ाने के लिए रामनगर थाने के सिपाही वैभव कुमार यादव और सोनू यादव मौके पर आए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों सिपाहियों ने बताया कि उनका सरगना वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजीत यादव है तो एसएसपी वाराणसी ने उसे मुगलसराय पुलिस को सौंप दिया।
हरियाणा निवासी दोनों युवकों के मोबाइल की कॉल डिटेल और व्हाट्सएप खंगाला गया तो सामने आया कि रामनगर थाने की पुलिस तस्करी में बरामद शराब में से एक तिहाई की ही बरामदगी दिखाती थी और शेष वापस तस्करों को बेच देती थी। तीनों सिपाहियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा संचालित शराब तस्करी का खेल जिला, रेंज और जोन स्तर के अधिकारियों के संज्ञान में भी आया। इसे लेकर माना जा रहा है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी जैसी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

पुलिस की शह पर शराब तस्करी से संबंधित प्रत्येक बिंदु की गहराई से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय और विधिक दोनों तरह की कार्रवाई की जाएगी।
- आनंद कुलकर्णी, एसएसपी
हाईवे किनारे के चार थानों के छह सिपाही लाइन हाजिर
नेशनल हाईवे-दो के किनारे स्थित मिर्जामुराद, रोहनिया, लंका और रामनगर थाने के छह सिपाहियों को शनिवार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सभी छह सिपाहियों को शिकायतों के आधार पर पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन में इन सिपाहियों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग होगी। सात अन्य सिपाहियों की गतिविधियों की जांच जारी है। रिपोर्ट मिलते ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें