वाराणसी में सांता का पुतला फूंकने की सूचना पर विहिप नेता को हाउस अरेस्ट करने पर विहिप और बजरंग दल के नेताओं में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है।
वाराणसी पुलिस ने सांता का पुतला फूंकने की सूचना पर विहिप और बजरंग दल के नेताओं को नजरबंद कर दिया। ईसाई मिशनरियों के खिलाफ आंदोलन के तहत इन दलों की ओर से सोमवार को चर्च के सामने सांता का पुतला फूंकने का कार्यक्रम था। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उक्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
रविवार की देर रात विहिप महानगर मंत्री राजन गुप्ता को शिवपुर स्थित घर में नजरबंद कर दिया। विहिप नेता को हाउस अरेस्ट करने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ संगठन में जबरदस्त गुस्सा व्याप्त है। बजरंगदल काशी महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी ने पुलिस प्रशासन से तत्काल विहिप नेता के हाउस अरेस्ट हटाने की मांग की है।
बजरंगदल और विहिप नेताओं ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन विहिप नेताओं को नजरबंद करता है तो कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। ऐसी स्थिति में यदि कोई अप्रिय घटना हुई तो जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।