फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर: छह थानेदारों पर एक्शन, छितौना मामले में SIT गठित; बुजुर्ग को तलवार से मारा था

Sat, 12 Jul 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में छिताैना कांड में लापरवाही बरतने के मामले में सीपी मोहित अग्रवाल ने चौबेपुर थानाध्यक्ष पर एक्शन ले लिया है। इसके साथ ही जांच के लिए एसआईटी का भी गठन कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार की रात क्राइम मीटिंग के बाद छितौना कांड में लापरवाही बरतने पर चौबेपुर थानाध्यक्ष रविकांत मलिक को लाइन हाजिर कर दिया। छितौना कांड की निष्पक्ष विवेचना के लिए एसआईटी गठित की गई। अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था शिवहरि मीना की अध्यक्षता में गठित एसआईटी में डीसीपी वरुणा, डीसीपी क्राइम, एडीसीपी वरूणा, एसीपी कैंट और प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


अपराध पर नियंत्रण नहीं रख पाने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर चोलापुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गौतम को लाइन हाजिर किया गया। डायल-112 के प्रभारी योगेंद्र प्रसाद को प्रभारी निरीक्षक चोलापुर, साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा को शिवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक, राजातालाब प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा को चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक और शिवपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार को राजातालाब थानाध्यक्ष बनाया है। क्राइम मीटिंग से चोलापुर थाना प्रभारी को बाहर कर दिया गया।

विज्ञापन

घटना की फोटो।

घटना के बाद मचा हड़कंप। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में कहा कि थाना प्रभारियों को हर माह अपने उत्कृष्ट कार्यों का विवरण देना होगा, जो उनके पदस्थापन की आधारशिला बनेगी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर थानों के रात्रि अधिकारी रविवार व सोमवार को विशेष सतर्कता बरतें, थाना प्रभारी रात्रि अधिकारी को ब्रीफ करें। मंदिरों के पुजारियों व प्रबंधन समिति से संवाद स्थापित कर वॉलंटियर्स और पुलिसकर्मियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करें।

अपराध नियंत्रण पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपहरण के मामलों में शिथिलता न बरती जाए। जातीय संघर्ष की किसी भी सूचना पर, चाहे छोटी ही क्यों न हो, तत्काल और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित हो।

पुलिस आयुक्त ने यातायात व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी सिपाही स्तर तक पहुंचे, डायवर्जन प्लान व कंटिजेंसी योजना की पूरी जानकारी सभी पुलिसकर्मियों को समय से दी जाए। पार्किंग स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, यथा सम्भव सीसीटीवी कैमरे व पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगे।

यह भी पढ़ें- वाराणसी में दो पक्षों में मारपीट, खून से लथपथ पिता को देख चिल्लाती रही बेटी; तलवार से हमला करते रहे हमलावर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें